Today 24 Live – Voice of all

पति को कुत्ता बनाकर सड़क पर घुमाना पड़ा महंगा, 2 लाख का वसूला गया जुर्माना

Image Source: Indiatimes

Canada: क्या आप ने कभी एक पत्नी को अपने पति को कुत्ता बनाते देखा है। अगर नहीं देखा है तो ये तस्वीर और खबर आपके लिए है। जी हां, वो कहते हैं न कि आज कल दुनिया में कोई काम नमुमकिन नहीं है। दरअसल कनाडा में कर्फ्यू के दौरान कुत्ते को टहलाने की इजाजत क्या मिली एक पत्नी ने तो सारी हदे पार कर दी। उसने अपने पति को कुत्ता बनाया और निकल गई सड़क पर। पति के गले में पट्टा डाल कर लो सड़क पर घुमने लगी। उसकी इस अजीबो गरीब हरकत देख कर सभी दंग रह गए। आइये अब आपको पूरा मामला बताते हैं। हुआ यूं कि दुनियाभर के कई देशों में कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन अभी भी लागू है। कर्फ्यू के दौरान लोग तरह-तरह के बहाने बनाकर घर से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे हैं। कनाडा के क्यूबेक में ये फैरान करने वाली घटना सामने आई। जहां एक महिला ने अपने पति के गले में पट्टा बांधा। फिर कुत्ता बनाया और बड़े आऱाम से निकल गई बाहर टहलाने के लिए। महिला की इस हैरान करने वाली हरकत पर पुलिसवालों ने दोनों पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना भी लगाया।

कनाडा के क्यूबेक में रात के समय चार हफ्तों के लिए कर्फ्यू लगाया गया है। कर्फ्यू रात आठ बजे से लेकर सुबह पांच बजे तक लगाया जा रहा है। इस दौरान लोगों को बाहर निकलने की इजाजत नहीं है। लेकिन इस दौरान लोगों को अपने पालतू कुत्ते को टहलाने की इजाजत दी गई है। इसी का फायदा उठाते हुए एक महिला ने बाहर निकलने के लिए अजीबो गरीब हरकत कर डाली। उसने अपने पति के गले में पट्टा डाल कुत्ता बनाया फिर निकल पड़ी सैर करने।

शेरब्रूक की किंग स्ट्रीट ईस्ट पर महिला को ऐसा करता देख वहां पुलिस आ गई। पुलिस वालों ने जब महिला से पूछताछ की तो उसने कहा कि वह अपने ‘कुत्ते के साथ टहल रही है।’ यही नहीं पुलिस डिपार्टमेंड की इसाबेल गेंड्रोन ने बताया कि ये महिला और पति पुलिस के साथ बिल्कुल भी सहयोग नहीं कर रहा था। इसके बाद कर्फ्यू का उल्लंघन करने के आरोप में महिला और उसके पति पर भारी जुर्माना लगाया गया। दोनों पर 2400 डॉलर (लगभग पौने दो लाख भारतीय रूपये) का जुर्माना लगाया। इस तरह से पति-पत्नी दोनों पर 1200-1200 डॉलर का जुर्माना लगाया गया। वहीं, कनाडा में कुछ समय से बड़ी तेजी से कोरोना वायरस के मामले फिर से बढ़ रहे हैं। ऐसे में कर्फ्यू तोड़ने वालों पर भारी जुर्माना लगाया जा रहा है। जिसे देखते हुए पुलिस ने पहले हफ्ते में 750 लोगों पर जुर्माना लगाया है। ये सभी नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन कर रहे थे। देश में अब तक 17 हजार लोगों की महामारी के चलते मौत हो चुकी है।