Today 24 Live – Voice of all

Gaya के बाराचट्टी प्रखंड में मुखिया ने दी धमकी। नहीं मिल रहा लोगों को राशन।

अशोक शर्मा, गया: राशन के लिए लोग दर दर भटकने को मजबूर हैं और मुखिया पति सहायता करने के बजाय धमकी दे रहें हैं।
जी हैं एक तरफ पूरा देश ही नहीं दुनिया कोरोना का कहर झेल रही है । सरकार और प्रशासन दिन रात अपने सेवा भाव से काम कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ मुखिया पति लोगों की मदद करने की बजाय धमकी दे रहा है।
ये तस्वीर गया जिले के बाराचट्टी प्रखंड के बारा पंचायत की है। जहाँ मुखिया पति अखिलेश मेहता को इस महामारी में लोगों को हर संभव मदद करना चाहिए था लेकिन इनकी दादागिरी और धमकी साफ नजर आ रही है । यहाँ प्रखंड आपूर्ति कार्यालय के एक कर्मचारी द्वारा खिड़की किस तरह से बंद कर दिया जाता है। वो आप तस्वीरों में देख सकते हैं । लोग यहाँ बेबस हैं। कोई प्रतिनिधि और पदाधिकारी इसकी सुध लेने वाला भी नहीं। ऐसे में कोरोना और लॉक डाउन में लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पर रहा है।

देखिये गया से अशोक शर्मा की खास रिपोर्ट।