Today 24 Live – Voice of all

GAYA: पचमह गांव के आहर में मिली एक युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस

MANOJ MISHRA, GAYA: प्रखंड के मैगरा थाना क्षेत्र के सेवरा पंचायत स्थित पचमह गांव के कुंडिल आहर  से पुलिस ने शनिवार की सुबह एक युवक का शव  बरामद किया  है । मृतक की पहचान पचमह गांव के ही उरबिल मांझी के 25वर्षीय पुत्र राजू मांझी के रुप किया गया है । पुलिस अवर निरीक्षक नरेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । इस संबंध में आगे की कार्रवाई हो रही है । मौत कैसे हुई,इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक सप्ताह पूर्व परिवार में विवाद हुआ था। जिसे जनप्रतिनिधि द्वारा पंचायती भी हुई थी। पर परिजनों का कहना है कि आहर में मछली मारने के दौरान डुबने में मौत हुई है। पिता की आशंका है कि 17 सितंबर को कहीं शराब भी पिया है, जिसमें जहर देकर हत्या की गई है फिर आहर में फेंक दिया गया है । फिलहाल इसमें यूडी केस दर्ज की गई है ।थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि रिपोर्ट आने पर ही कार्रवाई होगी । श्री कुमार ने कहा कि परिजनों के द्वारा अभी आवेदन नही दिया गया है।कारण की सभी परिजन शव को लेकर पोस्टमार्टम कराने गए है।इधर पंचायत के मुखिया द्वारा कबीर अंत्येष्टि के तहत राशि दी गई है।