Today 24 Live – Voice of all

Gaya lockdown: गया के रोशनगंज में 100 लोगों के बीच राशन का वितरण।

अशोक शर्मा,गया: राज विद्या केन्द्र डीसी संख्या 1349 के द्वारा एक सौ व्यक्तियों को राशन समाग्री वितरण किया गया,

गया जिला के बाँकेबजार प्रखण्ड के रौशनगंज पंचायत के अंतर्गत जनता उच्च विद्यालय भलूहार चौगाईं में राज विद्या केन्द्र डीसी कोड संख्या -1349 के सहयोग से 100 व्यक्तियों को राहत सामग्री वितरण किया गया। स्थानीय लोगों में जो गरीब तबके के लोग हैं, इसमें खास कर ठेला चलाने वाले और मजदूरी करने वाले लोगों को ही ग्रामीणों के सहयोग से पहचान कर मतिया देवी ग्राम ढकनचुआ ,ललिता देवी ग्राम सोनपुर के साथ कई लोगों में राहत सामग्री वितरण किया गया ।

इस दौरान सोशल डिस्टेंस को ध्यान में रखते हुए लोगों के बीच राहत सामग्री वितरण किया गया। राहत सामग्री में चावल-2 किलो ,आटा-1 किलो, सरसो तेल, -250 ग्राम , दाल – 250 ग्राम, आलू-1 किलो वितरण किया गया। इस दल में शामिल जनता उच्च विद्यालय के संस्थापक विसुनपत यादव, डॉक्टर राजेश प्रसाद , नरेश गुप्ता, रामबरन राय, सुदामा प्रसाद (केन्द्र सहायक ), सुरेश कुमार, सुरेश यादव, अजय कुमार(प्रचार सहायक), दिलीप पासवान योगेन्द्र पासवान के सहयोग से यह कार्य किया गया।