Today 24 Live – Voice of all

समीर सिंह ने MLC के लिए किया नामांकन, अभी बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी उपाध्यक्ष हैं समीर सिंह

HIGHLIGHTS:

 

न्यूज डेस्क, पटना: कांग्रेस के एमएलसी प्रत्याशी के रूप में आज समीर कुमार सिंह ने नामांकन कर दिया. नामांकन करने के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जो हमें जिम्मेवारी पार्टी की तरफ से दी गई है, उसे पूरी तरह से निभाने का काम करूंगा. जो जनता के विषय हैं, उन विषयों को लेकर आवाज सदन में उठाऊंगा. इससे पहले कांग्रेस ने अपने पूर्व घोषित उम्मीदवार को आनन फानन में बदल दिया. दरअसल घोषित उम्मीदवार तारिक अनवर का नाम बिहार के वोटर लिस्ट में नहीं है. जबकि नियम के मुताबिक, उम्मीदवार को बिहार का मतदाता होना चाहिए. नामांकन से ठीक पहले तकनीकि कारणों से कांग्रेस को नए प्रत्याशी समीर कुमार सिंह के नाम की घोषणा करनी पड़ी.

 

राजनीति विरासत में मिली है समीर सिंह को 

मुंगेर जिले के मूल निवासी समीर कुमार सिंह अभी बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी उपाध्यक्ष है. और कांग्रेस से इनका पुराना रिश्ता रहा है. इनके दादा बनारसी प्रसाद सिंह तीन बार मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से सांसद रह चुके हैं और इनके पिता राजेन्द्र प्रसाद सिंह भी बिहार में कैबिनेट मंत्री रह चुके है. समीर कुमार सिंह 2008 में भी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बनाये गये थे. मदन मोहन झा के कार्यकाल में भी उन्हें दुबारा कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है. उनको एमएलसी का प्रत्याशी बनाकर कांग्रेस ने अपने एक पुराने कार्यकर्ता को सम्मानित किया है.