Today 24 Live – Voice of all

GAYA: वंदे भारत अभियान के तहत पहली फ्लाइट से पहुँचे बिहार-झारखंड के 41 विदेशी प्रवासी यात्री, अपने वतन लौटने पर चेहरे पर दिखी खुशी।

प्रदीप कुमार सिंह, गया: कोविड 19 कोरोना महामारी से सुरक्षा व बचाव के मद्देनजर किये गए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के कारण वंदे भारत मिशन के तहत विदेश से हवाईमार्ग के माध्यम से बिहार और झारखंड के आने वाले प्रवासियों का पहला फ्लाइट गया हवाईअड्डा पहुँचा। प्रवासियों के आगमन के पूर्व ही मगध प्रमंडल आयुक्त असंगबा चुबा आओ, जिलाधिकारी अभिषेक सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा व गया हवाईअड्डा के निर्देशक दिलीप कुमार सहित सभी पदाधिकारी मौजूद थे। विदेश से आए प्रवासियों का स्वागत वंदे भारत कीट देकर किया गया। वहीं एयरपोर्ट पर सभी यात्रियों की मेडिकल जाँच की गई। जांच में सभी यात्री स्वस्थ पाए गए। लॉकडाउन-4 में वंदे भारत मिशन का शुभारंभ किया गया है। जिसमें पहला जत्था यूनाइटेड किंगडम से बिहार के 28 और झारखंड के 13 यात्री का आगमन हुआ है।

विदेश से आए लोग अपने वतन की जमीन पर कदम रखते हुए काफी प्रसन्न दिखे और केंद्र व राज्य सरकार की व्यवस्था की तारीफ की। प्रवासियों ने कहा कि लॉकडाउन के कारण हमलोग विदेश में फंस गए थे। बहुत दिन से अपने वतन वापस आना चाह रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा वंदे भारत मिशन के तहत यहां आना संभव हो पाया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसके लिए धन्यवाद दिया।