October 30, 2026

Gaya: कोरोना के योद्धाओं किया गया सम्मानित, गमछा एंव मास्क देकर दिया सम्मान।

पुरषोत्तम, गया: हिंदू जागरण मंच के द्वारा गया में कोरोना के योद्धाओं को सम्मानित किया गया। इस संबंध में हिंदू जागरण मंच के मीडिया प्रभारी अजय कुमार राजू ने बताया कि गया शहर के वार्ड संख्या 39 और 42 में कोरोना योद्धाओं पुलिस, सफाईकर्मी एवं मीडियाकर्मी को सम्मानित किया गया। गमछा और मास्क देकर

यह सम्मान दिया गया। इस कार्यक्रम में हिंदू जागरण मंच के जिला महामंत्री संजय बरनवाल, जिला मंत्री नवीन वर्मा, प्रदेश महामंत्री बिगन विश्वकर्मा, बेटी बचाओ प्रांत प्रमुख जय शंकर जी, मनोज विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष कमल बारीक, राजू रजक, आशुतोष श्रीवास्तव, रवि जी, मनोज कुमार, संजय गोस्वामी, द्वारका जी, मनीष जी आदि मौजूद थे।