October 30, 2026

सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में 63 एजेंडों पर मुहर, 25 मार्च से बजट सत्र का आगाज, संविदाकर्मियों का बढ़ा महंगाई भत्ता

रांची- झारखंड कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में की गई. इस बैठक में कुल 63 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई. जिसमें झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 25 फरवरी से 25 मार्च तक कराने पर सहमति बनी. वहीं कैबिनेट की बैठक में संविदाकर्मियों की महंगाई भत्ता 115% से बढ़ा कर 196% करने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है. हीं कोडरमा सदर अस्पताल के डॉक्टर अनिल कुमार को बर्खास्त कर दिया गया है.

वहीं रांची के सिरमतोली चौक से राजेंद्र चौक मेकन गोलचक्कर तक 4 लेन एलिवेटेड फ्लाई ओवर सह रेलवे ओवर ब्रिज बनाने को मंजूरी दी गई है. जिसमें 337 करोड़ की राशि खर्च होगी. ग्रामीण कार्य विभाग की सड़क को पथ निर्माण विभाग को हंस्तान्तरित करने के नियम में संशोधन किया गया है. अब 20 किलोमीटर न्यूनतम लंबाई की बाध्यता खत्म कर दी गई है.