October 30, 2026

मुख्यमंत्री नीतीश ने इशारों इशारों में दोहराई बिहार के विशेष राज्य के दर्जे की मांग, मौका था मुंगेर के श्री कृष्ण सेतु के उद्धाटन का

MUNGER: सीएम नीतीश कुमार और केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने संयुक्त रुप से मुंगेर के श्री कृष्ण सेतु (munger shri krishna setu) का उद्घाटन किया. इस दौरान मंच से लोगों को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने राज्य से जुड़े कई मामलों पर बात की. साथ ही इशारों में ही उन्होंने बिहार को विशेष राज्य के दर्जे की मांग की. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को राज्य पर खास ध्यान देना होगा. सीएम ने  कहा कि राज्य में क्षेत्रफल के हिसाब से आबादी का घनत्व बहुत ज्यादा है. और बिहार के विकास के लिए केंद्र को विशेष ध्यान देना होगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार सरकार ने गन्ना से इथनॉल बनाने की अनुमति साल 2007 केंद्र से मांगी थी. लेकिन उस समय केंद्र सरकार ने इसकी अनुमति नहीं दी.

सीएम ने राज्य के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन की जमकर तारीफ की और कहा कि बिहार में उद्योग लगाने के लिए मंत्री बहुत मेहनत कर रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में मक्का का काफी उत्पादन होता है. मक्का से इथनॉल बनाने के लिए इथनॉल उत्पादन का कोटा बढ़ाने की जरूरत है. और केंद्र सरकार बिहार में इथनॉल का कोटा बढ़ाए ये वो केंद्र सरकार से आग्रह करते हैं. वहीं सीएम ने बिहार को विशेष राज्य के दर्ज की मांग भी इशारों में ही उठाई.

सीएम नीतीश कुमार श्री कृष्ण सेतु का उद्धाटन करते हुए

श्री कृष्ण सेतु (munger shri krishna setu) चालू होते ही उत्तरी बिहार और दक्षिणी बिहार की दूरी काफी कम हो जायेगी. गंगा नदी पर बने पुल की लंबाई 3.8 किलोमीटर है और एप्रोच पथ सहित लगभग 18 किलोमीटर है. पुल निर्माण पर 2 हजार 774 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं. जिलाधिकारी ने बताया कि पुल बनने से अब मुंगेर और खगड़िया की दूरी 100 किलोमीटर और मुंगेर-बेगूसराय की दूरी 20 किलीमाटर कम हो जाएगी. मुंगेर से खगड़िया, सहरसा जाने में तीन घंटे और बेगूसराय, समस्तीपुर जाने में 45 मिनट की बचत होगी. बिहार (munger shri krishna setu) में निवेश प्रोत्साहन के साथ औद्योगिक विकास का बढ़ावा मिलेगा.

11 अक्टूबर को होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पटना में हुई बैठक, जानिए बैठक में और क्या हुआ

सेतु (munger shri krishna setu)  उद्घाटन के मौके पर राज्य के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, डिप्टी सीएम रेणु देवी, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, मुंगेर से सांसद ललन सिंह भी मौजूद थे. उद्घाटन के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की मदद से दिल्ली से जुड़े.