- शराबबंदी की समीक्षा के बाद बड़ा फैसला
- केके पाठक को मिली उत्पाद विभाग की जिम्मेवारी
- अपर मुख्य सचिव बनाए गए केके पाठक
- केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे केके पाठक
- निबंधन उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की मिली जिम्मेवारी
- सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना
सीएम नीतीश ने एक बार फिर से वरिष्ठ IAS अधिकारी केके पाठक (KK Pathak) को बड़ी जिम्मेदारी दी है. मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से केके पाठक को निबंधन उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग में अपर मुख्य सचिव बनाया गया है. जिसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी है. इसके साथ ही चैतन्य प्रसाद को निबंधन उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग में अपर मुख्य सचिव के पद से छुट्टी कर दिया गया है.
बता दें कि शराबबंदी कानून के शुरुआती दिनों में भी केके पाठक (KK Pathak) को बड़ी जिम्मेदारी दी गयी थी. मुख्यमंत्री के इस निर्णय से शराब माफियाओं के बीच हड़कंप मच गया है. केके पाठक (KK Pathak) काफी कड़क मिजाज के कारण चर्चा में रहते हैं.





More Stories
मुख्यमंत्री नीतीश ने इशारों इशारों में दोहराई बिहार के विशेष राज्य के दर्जे की मांग, मौका था मुंगेर के श्री कृष्ण सेतु के उद्धाटन का
11 अक्टूबर को होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पटना में हुई बैठक, जानिए बैठक में और क्या हुआ
नए साल की शुभकामना एक साथ दी तेजस्वी और राजश्री ने, गरीबों के बीच बांटा कंबल