PATNA: साल के अंतिम दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और उनके सभी मंत्रियों ने अपने संपत्ति की घोषणा कर दी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के पास कुल 16 लाख 51 हजार 626 रुपये का सामान और जमा राशि है. जबकि बेटे के पास 1 करोड़ 63 लाख 79 हजार 422 रुपये हैं. नीतीश कुमार के पार्लियामेंट हाउस SBI शाखा में रुपए 3100 जमा है.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के पास 58.85 लाख रुपये के जमीन और फ्लैट है…… तो बेटे के पास 1.98 करोड़ रुपये की सम्पत्ति हैं. हालांकि नीतीश कुमार के नाम पर एक धुर भी कृषि योग्य जमीन नहीं है. वहीं उनके पास 13 गाय, एयरकूलर, लैपटॉप, ट्रेड मिल मशीन हैं. गाड़ी में टाईटेनियम कार, फोर्ड इकोस्पोर्ट्स, हुंडई ग्रांड आई टेन रखते है.
Chief Minister नीतीश कुमार का बड़ा एलान। बिना राशन कार्ड वाले को भी मिलेगी मदद।





More Stories
मुख्यमंत्री नीतीश ने इशारों इशारों में दोहराई बिहार के विशेष राज्य के दर्जे की मांग, मौका था मुंगेर के श्री कृष्ण सेतु के उद्धाटन का
11 अक्टूबर को होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पटना में हुई बैठक, जानिए बैठक में और क्या हुआ
सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में 63 एजेंडों पर मुहर, 25 मार्च से बजट सत्र का आगाज, संविदाकर्मियों का बढ़ा महंगाई भत्ता