PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव को कोरोना महामारी के मद्देनजर फिलहाल स्थगित करने के लिए दायर दो जनहित याचिकाओं पर पटना हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया। चीफ जस्टिस संजय करोल की खण्डपीठ ने बद्री नारायण सिंह और एडवोकेट जयवर्धन नारायण की तरफ से दायर जनहित याचिकाओं पर सुनवाई की।
दो जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान भारत के निर्वाचन आयोग के एडवोकेट सिद्धार्थ प्रसाद ने कोर्ट में याचिकाओं की वैधता पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसी तरह के मामले को हाईकोर्ट पहले भी खारिज कर चुकी है। बिहार विधानसभा के चुनाव पर रोक लगाने के लिए दायर हुए एक याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने भी खारिज कर दिया था। जिसके बाद पटना हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता के दलील से संतुष्ट नहीं होने पर इसे खारिज कर दिया।





More Stories
मुख्यमंत्री नीतीश ने इशारों इशारों में दोहराई बिहार के विशेष राज्य के दर्जे की मांग, मौका था मुंगेर के श्री कृष्ण सेतु के उद्धाटन का
11 अक्टूबर को होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पटना में हुई बैठक, जानिए बैठक में और क्या हुआ
नए साल की शुभकामना एक साथ दी तेजस्वी और राजश्री ने, गरीबों के बीच बांटा कंबल