October 31, 2026
Corona in India

Corona  in India:ऑस्ट्रेलिया के एक अखबार ने भारत में कोरोना महामारी को लेकर मोदी सरकार की जमकर की आलोचना

भारत में कोरोना महामारी (Corona in India ) का कहर जारी है. प्रतिदिन लाखों नए केस  सामने आ रहे हैं. कोरोना से मौत की संख्या रोजाना बढ़ती जा रही है.  भारत के इस हालात पर अब विदेशी मीडिया ने लिखना शुरू कर दिया है. जिसमें भारत सरकार की आलोचना करते हुए लेख लिखे जा रहे हैं. ऐसा ही एक आर्टिकल  ‘द ऑस्ट्रेलियन’ में लिखा गया है. इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि  “मोदी ने भारत को लॉकडाउन से (Corona in India ) बाहर निकाल कर सर्वनाश की ओर धकेल दिया.” ‘द ऑस्ट्रेलियन’ ने अपने ट्वीटर पर इस खबर को शेयर करते हुए लिखा है कि ” घमंड, अंध राष्ट्रवाद और नौकरशाही की अयोग्यता ने भारत को तबाही में धकेल दिया है.” इस लेख में कोरोना के बढ़ते मामलों के लिए (Corona in India ) चुनावी रैलियों में लाखों की भीड़, कुंभ मेले को अनुमति देना, संक्रामन स्ट्रेन और वैरिएंट्स पर एक्सपर्ट्स की सलाह नहीं मानना  और ऑक्सीजन, वैक्सीन जैसी मेडिकल सप्लाई की कमी को जिम्मेदार ठहराया गया.

आप देखिए इस वीडियो में पूरी रिपोर्ट