NEWS DESK, PATNA: हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा की कोर कमिटी की बैठक हुई. जिसमें जीतन राम माँझी सहित तमाम नेता मौजूद रहें. बैठक में गठबंधन में बने रहने को लेकर चर्चा की गई. जिसमें जीतन राम मांझी को आरजेडी से संबंध रखने पर फैसला लेने के लिए अधिकृत किया गया. वहीं तेजस्वी यादव के बयान के बाद माँझी ने भी प्रतिनिधि अधिकृत किया है. फतुहा प्रखंड अध्यक्ष राजन राज अब मुद्दे पर आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह से बात करेंगे. जिसमें कोऑर्डिनेशन कमिटी पर बात की जाएगी. ये जानकारी हम के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान ने दी.
‘हम’ की कोर कमेटी की बैठक में क्या हुआ ?
जीतन राम मांझी की अध्यक्षता में हुई कोर कमेटी की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगी कि महागठबंधन में समन्वय समिति का गठन होना चाहिए. बैठक के बाद पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कहा कि ‘हम’ की ओर से आरजेडी को कई बार महागठबंधन की समन्वय समिति गठित करने की बात कही गई है, लेकिन हर बार इसकी अनदेखी की गई. ये मसला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के समक्ष उठाने पर उन्होंने सात दिनों के अंदर फैसला लेने का आश्वासन दिया है, जिसमें दो दिन बीत चुके हैं। शुक्रवार की बैठक में पार्टी ने जीतन राम मांझी को आरजेडी के साथ संबंध रखने या न रखने के लिए अधिकृत कर दिया है। वे अपना फैसला जल्द ही सार्वजनिक करेंगे।





More Stories
मुख्यमंत्री नीतीश ने इशारों इशारों में दोहराई बिहार के विशेष राज्य के दर्जे की मांग, मौका था मुंगेर के श्री कृष्ण सेतु के उद्धाटन का
11 अक्टूबर को होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पटना में हुई बैठक, जानिए बैठक में और क्या हुआ
सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में 63 एजेंडों पर मुहर, 25 मार्च से बजट सत्र का आगाज, संविदाकर्मियों का बढ़ा महंगाई भत्ता