जग्गी रावत, उत्तराखंड: धीरे-धीरे उत्तराखंड कोरोना मुक्त राज्य की ओर बढ़ रहा है। राज्य में 75 फीसदी से ज्यादा कोरोना के पॉजिटीव मरीज ठीक होकर अपने घरों को जा चुके हैं। अस्पताल में भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। इसकी जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री और शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक ने बताया कि उत्तराखंड में सरकार ने प्रारंभ से ही कोरोना को नियंत्रण में रखने के लिए काम किया है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हम कोरोना मुक्त राज्य की ओर बढ़ रहे हैं। प्रवासी उत्तराखंडियों को भी हम तेजी से सुरक्षा उपायों के साथ राज्य में वापस ला रहे हैं। लाखों लोगों को बाहर से लाया जा रहा है। ऐसे में कोई न कोई मामला सामना आ सकता है।
आगे उन्होंने बताया कि उत्तरकाशी जिले में भी ऐसा मामला सामने आया था। 11 जनपदों में आइसोलेशन वार्डों की व्यवस्था है । 2 जनपदों में शीघ्र की जा रही है। 2100 के लगभग डॉक्टर हमारे पास है। राजकीय कर्मियों को आयुष्मान भारत मे लाभ देने का काम किया जा रहा है।

More Stories
Subodh kumar jaiswal बनाए गए CBI के चीफ, CISF और RAW के लिए दे चुके हैं अपनी सेवा
Payal rohtagi ने पीएम मोदी को कहा- “आपको शर्म नहीं आती”, बंगाल हिंसा और Corona पर फूट-फूटकर रोईं
Coronavirus: कोरोना की दूसरी लहर के लिए चुनाव आयोग जिम्मेवार- Madras High Court, “शायद दर्ज होना चाहिए हत्या का मामला”