पुरषोत्तम,गया: गया जिले के अतिनक्सल प्रभावित क्षेत्र मैगरा में मदर्स डे के अवसर पर श्वेता कुमारी ने अपनी मां को हाथों में गुलाब का फूल देकर ढेर सारा प्यार जताया। साथ ही मां का आशीर्वाद भी लिया।मदर्स डे पर श्वेता कुमारी की मां शांति देवी ने बताया कि वैसे लोग जो कोरोना वायरस की बीमारी से लड़ रहे हैं, उन पर मुझे गर्व है। करोना फाइटर्स जैसे पुलिसकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी, सफाईकर्मी,मीडिया कर्मी जो कोरोना वायरस बीमारी में मां के नजरों से दूर होकर इससे मुक़ाबला कर रहे हैं । उनकी माँ पर मुझे गर्व है । उनके लिए मैं दुआ करती हूँ साथ ही उनलोगों के लिए मेरा आशीर्वाद हमेशा साथ है।
शांति देवी की बेटी श्वेता कुमारी ने बताया कि मां मेरा साथ हर कदम पर देती है। आज मां से प्यार करने का दिन है । मेरे भविष्य को लेकर हमेशा मां चिंतित रहती है, उसने मेरा कैरियर बनाने के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया है। सच है इस दुनिया में मां से अनमोल कुछ भी नहीं। तभी तो किसी ने कहा है तू कितनी अच्छी है तू कितनी प्यारी है। माँ।
गया से पुरषोत्तम की रिपोर्ट today24live





More Stories
मुख्यमंत्री नीतीश ने इशारों इशारों में दोहराई बिहार के विशेष राज्य के दर्जे की मांग, मौका था मुंगेर के श्री कृष्ण सेतु के उद्धाटन का
11 अक्टूबर को होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पटना में हुई बैठक, जानिए बैठक में और क्या हुआ
शराबबंदी पर सीएम नीतीश का बड़ा कदम, मद्य निषेध विभाग लौटे केके पाठक, बनाए गए अपर मुख्य सचिव