October 30, 2026

जेडीयू का दामन थामा अल्पसंख्यक युवाओं ने, पार्टी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की तरफ से मिलन समारोह का आयोजन

NEWS DESK, PATNA: जनता दल (यू०) अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की बैठक में दर्जनों की संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पटना महानगर अध्यक्ष शकील अहमद हाशमी कर रहे थे। संचालन महानगर सचिव बिलाल आलम ने किया।

अल्पसंख्यक युवा नीतीश का हाथ कर रहे हैं मजबूत: इरशाद अली आजाद

इस कार्यक्रम में बिहार राज्य शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष इरशाद अली आज़ाद ने कहा कि बिहार को शिक्षित और विकसित बिहार बनाए रखने के लिए माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। बिहार में सभी समाज के लोगों ने माननीय नीतीश कुमार के नेतृत्व को माना है और बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समाज के लोग जनता दल (यू०) में सदस्यता ग्रहण करके पार्टी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार जी के हाथ को मजबूत कर रहे हैं, जिससे बिहार और भी तेज़ी से विकास की ओर बढ़ेगा।

इस अवसर पर महानगर महानगर अध्यक्ष शकील अहमद हाशमी उपाध्यक्ष प्रवेज अनवर, मोहम्मद अफरोज, फिरोज आलम, राहुल कुमार चौधरी, बिलाल आलम, मोहम्मद आदिल के अलावा बड़ी संख्या में जद(यू०) कार्यकर्ता उपस्थित थे।