MOKAMA: फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर मोकामा के कोइलवर स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 47 वीं बटालियन कैंपस पहुंचे. जहां सीआरपीएफ की वर्दी पहने नाना पाटेकर का जोरदार स्वागत किया गया. इस दौरान “एक शाम नाना पाटेकर के नाम” कार्यक्रम में भाग लेकर जवानो का हौसला बढाया.
जवानों की नाना पाटेकर ने की हौंसला अफजाई
इस दौरान नाना पाटेकर ने कैंप परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण को बचाए रखने का संदेश दिया. इसके बाद मुख्य क्लब में पहुंचने पर उन्हें शॉल देकर सम्मानित किया गया और उनके जीवनी पर आधारित एक शॉर्ट फिल्म दिखाई गई. सीआरपीएफ के जवानों ने अभिनेता नाना पाटेकर के समक्ष सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी. वहीं जादू के करतब भी दिखाए. जवानों के सामने नाना पाटेकर ने अपनी फिल्म का डायलॉग भी कहा. वहीं नाना पाटेकर ने कहा कि सबके भाग्य में वर्दी नहीं होता है.
नाना बने किसान, खेत में चलाया हल
नाना पाटेकर की ये यात्रा गोपनीय थी, नाना पाटेकर ने सीआरपीएफ जवानों की हौंसला अफजाई तो की ही, साथ ही मोकामा के खेत में किसान की तरह हल चलाकर उन्होंने जय जवान और जय किसान का नारा दिया. इस दौरान नाना पाटेकर को देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ लग गई. नाना ने अपने फैंस को निराश भी नहीं किया.





More Stories
मुख्यमंत्री नीतीश ने इशारों इशारों में दोहराई बिहार के विशेष राज्य के दर्जे की मांग, मौका था मुंगेर के श्री कृष्ण सेतु के उद्धाटन का
11 अक्टूबर को होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पटना में हुई बैठक, जानिए बैठक में और क्या हुआ
शराबबंदी पर सीएम नीतीश का बड़ा कदम, मद्य निषेध विभाग लौटे केके पाठक, बनाए गए अपर मुख्य सचिव