PATNA: प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने चाइनीज एप्लीकेशन को भारत में बैन करने के फैसले पर कहा कि भारत ने सीमा पर तो जवाब चाइना को दिया ही है साथ ही आर्थिक कमजोर करने के लिए चाइना को जवाब दिया जा रहा है. यह अभी छोटी सी शुरुआत है. भारत में 200 करोड़ तक के टेंडर में कोई भी विदेशी निवेश नहीं होगा. चाइनीस सामान पर एंटी डंपिंग टैक्स लगाया जाएगा. जिससे चाइनीस सामान काफी महंगा होगा. लोग फिर इसका उपयोग नहीं करेंगे.
बीजेपी व्यवसायिक प्रकोष्ठ की कार्यसमिति की बैठक
इससे पहले पटना में बीजेपी व्यवसायिक प्रकोष्ठ की कार्यसमिति की बैठक हुई. बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल ने की. इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने बताया कि 3 लाख करोड़ का पैकेज व्यवसायियों के लिए मोदी सरकार ने दिया है. संगठन का काम है कि ज्यादा से ज्यादा व्यवसाईयों तक इन बातों को पहुंचाना ताकि वो पैकेज से फायदा उठा सकें.





More Stories
मुख्यमंत्री नीतीश ने इशारों इशारों में दोहराई बिहार के विशेष राज्य के दर्जे की मांग, मौका था मुंगेर के श्री कृष्ण सेतु के उद्धाटन का
11 अक्टूबर को होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पटना में हुई बैठक, जानिए बैठक में और क्या हुआ
सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में 63 एजेंडों पर मुहर, 25 मार्च से बजट सत्र का आगाज, संविदाकर्मियों का बढ़ा महंगाई भत्ता