October 31, 2026

बिहार के मसौढ़ी में टिड्डियों का कहर, लाखों टिड्डियों ने फसलों को पहुंचाया नुकसान, किसान बेहाल

MASAUDHI: बिहार में बगहा के बाद अब टिड्डियों का दल मसौढ़ी पहुंचा. जहां लाखों टिड्डियों ने फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है. जिससे किसानों को आर्थिक क्षति हुई है. वहीं किसानों का कहना है कि टिड्डियों के दल के आने का अनुमान पहले ही था, बावजूद इससे बचाव के लिए कृषि विभाग द्वारा कोई इंतजाम नहीं किया गया. मगर जागरूकता अभियान के तहत किसान परिवार और ग्रामीणों ने टीना, बर्तन पीट पीटकर टिड्डियों को भगाने की कोशिश जरूरत करते दिखे.