जग्गी रावत, देवाल, चमोली: चमोली के देवाल के मोटर मार्ग पर आज सुबह मैक्स गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मैक्स में सवार दो लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र थराली ले जा गया । देवाल मुख्य बाजार से 5 किलोमीटर आगे आज सुबह गमनिगाड के पास मैक्स अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। गाड़ी में मौजूद 2 लोग घायल हो गए।
पुलिस और स्थानीय लोगों ने मौके पर रेस्क्यू किया और 108 की मदद से थराली अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल एक की हालत नाजुक देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन सड़क पर खड़ा था और वाहन चालक अपने इसी वाहन में ही रात्रि में सोता भी था। कल शाम एक अन्य व्यक्ति हरीश राम भी चालक के साथ वाहन में ही था ,लेकिन पत्थर न लगे होने की वजह से फिसलकर गाड़ी खाई में जा गिरी ।

More Stories
Subodh kumar jaiswal बनाए गए CBI के चीफ, CISF और RAW के लिए दे चुके हैं अपनी सेवा
Payal rohtagi ने पीएम मोदी को कहा- “आपको शर्म नहीं आती”, बंगाल हिंसा और Corona पर फूट-फूटकर रोईं
Coronavirus: कोरोना की दूसरी लहर के लिए चुनाव आयोग जिम्मेवार- Madras High Court, “शायद दर्ज होना चाहिए हत्या का मामला”