Today 24 Live – Voice of all

GAYA: बोधगया में लगाया गया निशुल्क चिकित्सा शिविर, होमियोपैथी मेडिकल कॉलेज की टीम ने लोगों के बीच बांटी मुफ्त दवा।

Copyright today24live

पुरुषोत्तम, गया: बोधगया नगर पंचायत के वार्ड नं० 17 (मस्तीपुर)में डॉक्टर रामबालक सिंह होमियोपैथी मेडिकल कॉलेज के टीम द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाकर हजारों लोगों को आर्सेनिक एल्बम-30 नामक दवा दिया गया।

यह दवा प्रतिरोधक तथा इम्यून सिस्टम को बढ़ाने में कार्यरत है। जो कोरोना जैसे वैश्विक महामारी से बचाव में लोगों की मदद करता है। इस दवा का वितरण आयुष मंत्रालय के दिशा निर्देश पर किया जा रहा है।इस शिविर में मुख्य चिकित्सक डॉ रामबालक सिंह गया होमियोपैथी कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ रविन्द्र कुमार,डॉ सुबोध बिहारी सहित डॉ अनिल गुप्ता, डॉ राम रतन शाह,डॉ नसीम अख्तर,डॉ मुश्ताक हुसैन,डॉ वंदना कर्ण, डॉ विपिन चौधरी,डॉ संजय कुमार व वार्ड नं 17 के वार्ड पार्षद सावित्री देवी उपस्थित थे।