अशोक शर्मा, गया: 30 मई 2020, शानिवार को छात्र राजद के बैनर तले चेरकी थाना के अंतर्गत आने वाले दलित बस्ती प्रमोद नगर में मगध विश्वविद्यालय छात्र राजद अध्यक्ष प्रिंस यादव जी के द्वारा लालू की रसोई का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत करीब 400 लोगों के बीच पूरी-सब्जी का वितरण किया गया, जिसमें छात्र राजद के अन्य सदस्यों का भी काफी सहयोग रहा। जिसमें वैभव सिंह यादव-पूर्व जिला महासचिव,सोशल मीडिया एक्टिविस्ट जनहितेषी राहुल यादव, राजा राजीव रंजन एवं अन्य साथियों द्वारा सहयोग किया गया।
वितरण के समय चेरकी थाना अंतर्गत दलित बस्ती प्रमोद नगर में छात्र राजद के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहें , जिसमें सबसे प्रमुख वर्तमान छात्र राजद प्रदेश उपाध्यक्ष सौरव यादव जी, पूर्व छात्र राजद अध्यक्ष मगध विश्वविद्यालय- अविनाश सिंह यादव जी, पूर्व जिला महासचिव छात्र राजद-वैभव सिंह यादव, सोशल मीडिया एक्टिविस्ट जनहितैषी राहुल यादव जी, राजा राजीव रंजन एवं कई सहयोगियों के द्वारा इस लालू राबड़ी रसोई का शुभारंभ हुआ एवं गरीबों के बीच खाना वितरण का शांतिपूर्वक डब्ल्यूएचओ के द्वारा दिए गए मानकों का पालन करते हुए विशेष तौर पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए खाना वितरण का आयोजन प्रिंस यादव जी के देखरेख में संपन्न हुआ।





More Stories
मुख्यमंत्री नीतीश ने इशारों इशारों में दोहराई बिहार के विशेष राज्य के दर्जे की मांग, मौका था मुंगेर के श्री कृष्ण सेतु के उद्धाटन का
11 अक्टूबर को होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पटना में हुई बैठक, जानिए बैठक में और क्या हुआ
शराबबंदी पर सीएम नीतीश का बड़ा कदम, मद्य निषेध विभाग लौटे केके पाठक, बनाए गए अपर मुख्य सचिव