अशोक शर्मा, गया: जिले के इमामगंज प्रखंड अंतर्गत सलैया थाना क्षेत्र के मंझौली पोखरी गांव के पास से इमामगंज वन विभाग की टीम ने पेट्रोलिंग के समय बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त कर इमामगंज लाया है।
इस संबंध में वनपाल उमेश प्रसाद राम ने बताया कि सलैया थाना क्षेत्र के मझौली पोखरी गांव के पास से अवैध बालू ले जाया जा रहा एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया है। वहीं ट्रैक्टर चालक भागने में सफल रहा। उन्होंने बताया कि इस ट्रैक्टर मालिक की पहचान सत्येंद्र यादव के रूप में हुई है। फिलहाल ट्रैक्टर को जब्त कर अवैध बालू खनन का मामला दर्ज किया गया है।





More Stories
मुख्यमंत्री नीतीश ने इशारों इशारों में दोहराई बिहार के विशेष राज्य के दर्जे की मांग, मौका था मुंगेर के श्री कृष्ण सेतु के उद्धाटन का
11 अक्टूबर को होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पटना में हुई बैठक, जानिए बैठक में और क्या हुआ
शराबबंदी पर सीएम नीतीश का बड़ा कदम, मद्य निषेध विभाग लौटे केके पाठक, बनाए गए अपर मुख्य सचिव