मनोज मिश्रा, डुमरिया, गया: डुमरिया प्रखंड के सेवरा पंचायत में लघु सिंचाई विभाग से निर्माणाधीन दोकली बांध का काम रुक गया है। यह बांध लघु सिंचाई विभाग से बनाया जा रहा था। इसे सेवरा पंचायत द्वारा जल जीवन व हरियाली योजना के तहत भी ये आता है। वन विभाग ने इस बांध निर्माण में वन की जमीन होने की अापत्ति की है। गैर एजेंसी को बिना इजाजत के कार्य पर रोक है। इस बांध से करीब हज़ारों एकड़ भूमि सिंचित की योजना है। अब काम नहीं होने से सैकड़ों किसानों को सिंचाई होने की आस टूट रही है।
ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी गया, कृषि मंत्री व सिंचाई विभाग से निर्माण कराने की मांग रहे हैं । इस बांध निर्माण से डुमरिया व इमामगंज के एक दर्जन के करीब गांव लाभान्वित होगा। सेवरा के कसियाडीह,पचमह,देउर पर,लहाड़ व इमामगंज के प्राणचक,पटेल ,झिकटिया, परसिया,देवजरा आदि गांव की भूमि सिंचित होगी। बताया जाता है कि कसियाडीह के समीप दो पहाड़ियों को मिलाकर दोकली बांध का काम शुरू हो चुका था। मुखिया महेंद्र दास का कहना है कि इस हरियाली योजना में भी शामिल किया गया है। पर वन विभाग के रोक से काम बाधित है। लोग काफी मायूस है,शीघ्र काम शुरू कराने की मांग की गई है ।
इस संबंध में इमामगंज वन प्रक्षेत्र के रेंजर सत्येन्द्र का कहना है कि यह कार्य बिना एनओसी के काराया जा रहा था। पर वन विभाग की जमीन पर गैर एजेंसी काम नहीं करा सकती है। वैसे जनहित व विशेष मांग पर स्थल जांच कर आगे की कार्रवाई करेंगे ।





More Stories
मुख्यमंत्री नीतीश ने इशारों इशारों में दोहराई बिहार के विशेष राज्य के दर्जे की मांग, मौका था मुंगेर के श्री कृष्ण सेतु के उद्धाटन का
11 अक्टूबर को होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पटना में हुई बैठक, जानिए बैठक में और क्या हुआ
शराबबंदी पर सीएम नीतीश का बड़ा कदम, मद्य निषेध विभाग लौटे केके पाठक, बनाए गए अपर मुख्य सचिव