AVINASH KUMAR, GAYA: गया के शेरघाटी से जदयू विधायक डॉ. विनोद प्रसाद यादव ने शेरघाटी प्रखंड क्षेत्र की चार सड़कों की आधारशिला रखी। जिसपर एक करोड़ से अधिक लागत का अनुमान है। शिलान्यास क्रमशः सवा किलोमीटर ग्राम पचाडी से भंगिडीह, सवा किलोमीटर भटकुरहा से मोहतारगंज, सवा छह किलोमीटर शेरघाटी-गया सड़क एवं जीटी रोड को जोड़ने वाली सड़क के अलावा सवा दो किलोमीटर डाकबंगला शेरघाटी से नवादा गांव के बीच प्रस्तावित सड़क का शिलान्यास किया गया।
शिलान्यास के दौरान बड़ी संख्या में लोग इक्ठ्ठा हुए और विधायक विनोद प्रसाद यादव का भव्य स्वागत किया। मौके पर प्रखंड जदयू अध्यक्ष अरविंद कुमार, मिथिलेश यादव, रविंदर यादव, राजेश कुमार सिंह, दिलीप यादव दर्जनों जदयू भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें। सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों के चेहरे पर मुस्कान दिखी। स्थानीय विधायक विनोद प्रसाद यादव ने बताया कि इन सड़कों का निर्माण हो जाने से दर्जनों गांव के ग्रामीण लाभान्वित होंगे और कम समय मे अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।