Today 24 Live – Voice of all

जानिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके बेटे के पास कितनी है संपत्ति ? नए साल में नीतीश कुमार ने दी जानकारी

PATNA: साल के अंतिम दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और उनके सभी मंत्रियों ने अपने संपत्ति की घोषणा कर दी है. मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के पास कुल 16 लाख 51 हजार 626 रुपये का सामान और जमा राशि है. जबकि बेटे के पास 1 करोड़ 63 लाख 79 हजार 422 रुपये हैं. नीतीश कुमार के पार्लियामेंट हाउस SBI  शाखा में रुपए 3100  जमा है.

 

 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के पास 58.85 लाख रुपये के जमीन और फ्लैट है…… तो बेटे के पास 1.98 करोड़ रुपये की सम्पत्ति हैं. हालांकि नीतीश कुमार के नाम पर एक धुर भी कृषि योग्य जमीन नहीं है. वहीं उनके पास 13 गाय, एयरकूलर, लैपटॉप, ट्रेड मिल मशीन हैं. गाड़ी में टाईटेनियम कार, फोर्ड इकोस्पोर्ट्स, हुंडई ग्रांड आई टेन रखते है.

Chief Minister नीतीश कुमार का बड़ा एलान। बिना राशन कार्ड वाले को भी मिलेगी मदद।