Today 24 Live – Voice of all

आरजेडी की चुनाव को लेकर बैठक, तेजस्वी समेत कई नेता हुए शामिल, बोले श्याम रजक- नीतीश कुमार का जनता ने छोड़ा साथ

PATNA DESK: बिहार चुनाव की लगातार तैयारी में मु्ख्य विपक्षी पार्टी आरजेडी जुटी हुई है। इसी क्रम में आरजेडी पार्टी कार्यालय में तेजस्वी यादव ने नेताओं की बैठक हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद और श्याम रजक मौजूद रहें। बैठक में चुनाव की तैयारी पर चर्चा की। इसके बाद तेजस्वी यादव पार्टी कार्यालय से निकले और बिना मीडियाकर्मियों के सवालों का जवाब दिए वो चले गए। बताया जा रहा है कि तेजस्वी यादव ने् बैठक में शामिल होकर सभी को खुद के होम आइसोलेशन में होने की खबर को विराम दे दिया।

वहीं बैठक के बाद आरजेडी नेता श्याम रजक का ने मीडिय़ाकर्मियों से बात करते हुए जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चुनाव की रणनीतियों पर तेजस्वी यादव के साथ चर्चा हुई। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और कई नेता शामिल हुए। श्याम रजक ने आगे बताया कि बैठक में एनडीए को कैसे चुनाव में पटखनी देनी है, इसपर चर्चा हुई।

इसके अलावा श्याम रजक ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 6 सितम्बर को होने वाली वर्चुअल रैली पर निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश कुमार पहले भी रैली करते रहे हैं और रैली में कितने लोग जुटते हैं य़े सभी जानते हैं। जनता नीतीश कुमार का साथ छोड़ चुकी है।