October 30, 2026

copyright today24live

सड़क हादसे में युवक की मौत पर दो पक्षों के बीच तनाव, मृतक के परिजनों ने मोटरसाइकिल से घायल हुए व्यक्ति के परिजनों पर पीटकर हत्या का लगाया आरोप

विकास कुमार, फतेहपुर, गया: जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के अरगा गांव में दो पक्षों के बीच हुई सड़क हादसे में एक युवक की मौत होने के बाद तनाव उत्पन्न हो गया। गांव में शव सोमवार की देर रात आने के बाद तनाव और बढ़ गया। तनाव को देखते हुए फतेहपुर, टनकुप्पा एवं मोहनपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझने की कोशिश की लेकिन एक पक्ष के समर्थन में जुटी भारी भीड़ दूसरे पक्ष की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

ग्रामीणों का क्या है कहना ?

ग्रामीणों का कहना था कि राहुल की मोटरसाइकिल से घायल हुए व्यक्ति के परिजनों ने राहुल की पीट पीटकर हत्या कर दी है। जबतक उनकी गिरफ्तारी नहीं होगी तबतक शव को नहीं उठने देंगे। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मंगलवार की दोपहर एसएसपी राजीव मिश्रा भी अरगा गांव पहुंच कर हालात का जायजा लिया।

क्या कार्रवाई कर रही है पुलिस ?

वहीं पुलिस ने राहुल के शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल भेज दिया है। राहुल के परिजनों ने घायल व्यक्ति के परिजनों पर पीटकर हत्या करने की बात कही है। इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। साथ ही राहुल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी कि राहुल की मौत है या हत्या ?