October 30, 2026

यूवती को ढुंढते लोग

किशनगंज में बाढ़ के पानी में डूबी 16 वर्षीय युवती, शव की तलाश जारी, नहीं मिली प्रशासन की तरफ से मदद

NEWS DESK: किशनगंज शहर के डुमरिया मोहल्ला स्थित वार्ड नम्बर 30 में बाढ़ के पानी मे एक 16 वर्ष की युवती डूब गयी. बच्ची का नाम अंजली बताया जा रहा है, जो पड़ोस के वार्ड डुमरिया भट्ठा की रहने वाली थी. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि अंजली रोज की तरह अपने सहेलियों के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकली थी. डुमरिया मोहल्ले के निचले इलाके में आयी बाढ़ के पानी को देखने लगी. जहां उसका पैर फिसल गया और वो पानी मे डूब गयी. स्थानीय लोगों ने उसकी काफी तलाश की. लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया. बाद में शव की तलाश के लिए जिला प्रशासन को सूचित किया गया लेकिन ग्रामीणों ने बताया कि कई घेंटे बीत जाने के बाद भी कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है।