Avinash Gupta, Gaya: शेरघाटी अनुमंडल पुलिस पदाधिकार प्रवेन्द्र भारती के नेतृत्व में बड़ी मात्रा में झारखंड से बिहार ला रहे शराब को शराब तस्करों के साथ गिरफ्तार किया गया। आपको बता दे कि sdpo प्रवेन्द्र भारती को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड की ओर से एक सफेद रंग की पिक अप वैन से भरी मात्रा में शराब बिहार लाई जा रही है झारखंड के चौपारण के रास्ते । फिर क्या था शेरघाटी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने एक टीम गठित किये जिसमे बाराचट्टी थाना पु0 अ0 नि0 राजीव कुमार ,पु0 अ0 नि0 विनय कृष्ण प्रसाद सशस्त्रबल के हवलदार 182 विनोद कुमार सिंह सिपाही संतोष विश्वकर्मा ,राहुल कुमार,ब्रिजबन्धु,मो0 मेराजुल कमर,संतोष कुमार को शामिल कर भलुआ चट्टी के पास से पिक अप वैन JH12B-8171 पकड़ा गया जिसमें 210 कार्टून 5250 बोतल झारखंड निर्मित देशी शराब बरामद हुई।
वाहन चालक सुनील कुमार पिता धर्मेंद्र प्रसाद साव वृन्दावन्द थाना चौपारण झंखाण्ड ,उमेश कुमार पिता स्यामदेव महतो थाना बाराचट्टी जिला गया को गिरफ्तार किया गया।चालक सुनील कुमार पूछताछ के दौरान बताया कि शराब झारखंड के इटखोरी के पीतीज वाइन सॉप से संदीप सिंह पिता रत्न सिंह ग्राम महूती थाना चौपारण जिला हजारीबाग के द्वारा इन्हें पिक अप वैन पर लोड कर शेरघाटी में पहुचाने के लिए बोला गया था और बताया गया था कि वहाँ पहुंचने पर तुम्हें शराब लेने वाला व्यापारी तुम्हे मिल जाएगा।
वही शराब तस्कर संदीप सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है ।शेरघाटी DSP प्रवेन्द्र भारती की लगातार छापेमारी से शराब तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।





More Stories
मुख्यमंत्री नीतीश ने इशारों इशारों में दोहराई बिहार के विशेष राज्य के दर्जे की मांग, मौका था मुंगेर के श्री कृष्ण सेतु के उद्धाटन का
11 अक्टूबर को होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पटना में हुई बैठक, जानिए बैठक में और क्या हुआ
शराबबंदी पर सीएम नीतीश का बड़ा कदम, मद्य निषेध विभाग लौटे केके पाठक, बनाए गए अपर मुख्य सचिव