न्यूज़ डेस्क, पटना: ईद मुसलमानों का मिली त्यौहार है, मजहबी तालीम पर अमल करते हुए इंसानियत का पैगाम देते हुए ईद के मुबारक मौके पर बिहार स्टेट शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष इरशाद अली आजाद और जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ पटना महानगर के अध्यक्ष शकील अहमद हाशमी ने पूरी टीम के साथ 300 परिवार को ईद किट का वितरण किया।
पटना के आलमगंज के रिवर व्यू कॉलोनी में ईद के मौके पर जरूरतमंदों का ख्याल रख कर तैयारी की जा रही है। सेवईयां और दूध से ले कर सभी चीजों को पैक किया जा रहा है ताकि कोई भी ईद की ख़ुशी से महरूम न रह सके। शिया वक़्फ़ बोर्ड के चैयरमेन इरशाद अली आज़ाद ने ईद को देखते हुए सभी के बीच ईद किट को बांटा।
इस मौके पर मजहबी तालीम के हवाले से एक प्रोग्राम का भी आयोजन किया गया जहाँ मजहबी रौशनी में इंसानियत की बातें हुईं। वहीं इस मौके पर महानगर की टीम के नौजवानों को सम्मानित करते हुए पटना नगर निगम कर्मचारियों को भी ईदी देकर सम्मानित किया गया।
ब्यूरो रिपोर्ट, today24live