Today 24 Live – Voice of all

विधानसभा चुनाव को टालने वाली दो याचिका पटना हाईकोर्ट में खारिज, कोरोना काल का दिया गया था हवाला

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव को कोरोना महामारी के मद्देनजर फिलहाल स्थगित करने के लिए दायर दो जनहित याचिकाओं पर पटना हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया। चीफ जस्टिस संजय करोल  की खण्डपीठ ने बद्री नारायण सिंह और एडवोकेट जयवर्धन नारायण  की तरफ से दायर जनहित याचिकाओं पर सुनवाई की।

दो जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान भारत के निर्वाचन आयोग के एडवोकेट सिद्धार्थ प्रसाद ने कोर्ट में याचिकाओं की वैधता पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसी तरह के मामले को हाईकोर्ट पहले भी खारिज कर चुकी है। बिहार विधानसभा के चुनाव पर रोक लगाने के लिए दायर हुए एक याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने भी खारिज कर दिया था। जिसके बाद पटना हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता के दलील से संतुष्ट नहीं होने पर इसे खारिज कर दिया।