Today 24 Live – Voice of all

BAGHA: नेपाल में लगातार बारिश से गंडक नदी खतरे के निशान से उपर, बगहा के निचले इलाके में घुसा बाढ़ का पानी, रेड अलर्ट जारी

BAGHA: नेपाल में लगातार बारिश के बाद गंडक नदी का जलस्तर में भारी वृद्धि हो रही है. वाल्मीकिनगर गंडक बराज से सुबह 10 बजे चार लाख 36 हजार क्यूसेक छोड़ा गया है. नेपाल की 2 नदियां लाल रेखा को पार कर गई हैं. जिसके कारण वाल्मीकिनगर गंडक बराज पर लगातार जलस्तर में वृद्धि हो रही है. आने वाले 48 घंटे में जलस्तर में कमी की कोई संभावना नहीं है.

नेपाल के पहाड़ी इलाकों सहित नारायणघाट में लगातार बारिश से जलस्तर में वृद्धि हो रही है, जो पानी सीधे गंडक नदी में पहुंच रहा है. जिसके कारण गंडक बराज लाल निशान से पार कर गया है. बगहा के निचले कई इलाकों के गाँव मे पानी घुसना शुरू हो गया है. वहीं पीपी तट बांध पर दवाब बन रहा है तो कई जगह तटबंध से रिसाव की खबर आ रही है. जिला प्रशासन ने पूरे इलाके में रेड अलर्ट घोषित कर दिया है. सभी निचले इलाके के लोगों को ऊचे स्थान पर जाने का निर्देश दे दिया गया है.