PATNA: बिहार विधान परिषद सभागार में नवनिर्वाचित एमएलसी को शपथ दिलायी गयी. विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सभी को शपथ दिलाई. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सुशील मोदी, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी समेत तमाम नेता मौजूद रहें. वहीं चौथी बार विधान परिषद चुने गए गुलाम गौस ने उर्दू में शपथ ली. सबसे पहले कुमुद वर्मा और अंत में सुनील कुमार सिंह शपथ ली.
इस अवसर पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, मंत्रीगण श्रवण कुमार, मंगल पांडेय, विनोद नारायण झा सहित बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल की सचेतक रीना यादव, सदस्यगण प्रेमचंद मिश्रा, बीरेंद्र नारायण यादव, सीपी सिंह, विधायकगण अब्दुल बारी सिद्दीकी, भोला यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सचिव विनोद कुमार ने कार्यक्रम का आरम्भ निर्वाचन संबंधी गजट अधिसूचना को पढ़कर किया. जिसके बाद सदन के कार्यकारी सभापति द्वारा नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई गयी.





More Stories
मुख्यमंत्री नीतीश ने इशारों इशारों में दोहराई बिहार के विशेष राज्य के दर्जे की मांग, मौका था मुंगेर के श्री कृष्ण सेतु के उद्धाटन का
11 अक्टूबर को होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पटना में हुई बैठक, जानिए बैठक में और क्या हुआ
सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में 63 एजेंडों पर मुहर, 25 मार्च से बजट सत्र का आगाज, संविदाकर्मियों का बढ़ा महंगाई भत्ता