Today 24 Live – Voice of all

Gaya : हंदवाड़ा में शहीद सीआरपीएफ जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा गया, अधिकारियों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर।

प्रदीप कुमार सिंह, गया: हंदवाड़ा में शहीद सीआरपीएफ जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा गया एयरपोर्ट, एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने दी दिया गार्ड ऑफ ऑनर,सीआरपीएफ के कई वरीय अधिकारी एवं जिला प्रशासन के अधिकारी हुए शामिल।

गया: जम्म-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में सिपाही के पद पर तैनात सीआरपीएफ के जवान संतोष कुमार मिश्रा का पार्थिव शरीर आज विशेष विमान से गया हवाई अड्डा पहुंचा। गया हवाई अड्डे पर सीआरपीएफ के जवानों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा उन्हें गॉड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान सीआरपीएफ के कई अधिकारी एवं प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे। गार्ड ऑफ ऑनर देने के बाद उनके पार्थिव शरीर को सड़क मार्ग द्वारा औरंगाबाद जिले के देवहरा स्थित उनके पैतृक गांव रवाना कर दिया गया। इस मौके पर सीआरपीएफ आईजी राजकुमार, डीआईजी संजय कुमार, सीआरपीएफ कमांडेंट निशित कुमार, कोबरा बटालियन कमांडेंट दिलीप श्रीवास्तव, एसएसबी के कमांडेंट राजेश कुमार सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी सोहन सिंह, अवधेश कुमार, मोतीलाल के अलावा गया के जिलाधिकारी अभिषेक मिश्रा, एसएसपी राजीव मिश्रा, एयरपोर्ट डायरेक्टर दिलीप कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

इस मौके पर सीआरपीएफ आईजी राजकुमार ने कहा कि संतोष कुमार मिश्रा सीआरपीएफ 92 बटालियन के सिपाही के पद पर जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में तैनाती थे। पेट्रोलिंग के दौरान आतंकियों द्वारा हमला किया गया। जिसमें सीआरपीएफ के 3 जवान शहीद हुए। उसमें एक औरंगाबाद जिला के देवहरा निवासी संतोष कुमार मिश्रा भी शामिल थे। आज उनका पार्थिव शरीर गया हवाईअड्डा पहुंचा है। जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया हैं।