October 30, 2026

GAYA: जीविका ने की पौधा वितरण की शुरूआत, जल जीवन हरियाली योजना को मिलेगी मदद, 13500 पौधे के वितरण का लक्ष्य

MANOJ MISHRA, DUMARIYA, GAYA: प्रखंड में पर्यावरण बचाव को लेकर जीविका संगठन द्वारा  फलदार पौधों का वितरण शुरू किया गया। जीविका की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आम, अमरूद, आंवला व अन्य पौधे उपलब्ध कराई गए हैं। इसका रोपण कर जल जीवन हरियाली योजना में मदद करेंगी। वहीं फलदार पौधों से उनकी आय भी होगी व पर्यावरण सुरक्षा भी होगा ।

इस संबंध में प्रखंड के बीपीएम दयानंद पासवान ने बताया कि ग्यारह पंचायतों में 13,500 पौधों के वितरण का लक्ष्य है। सभी पंचायतों को ग्राम संगठन के माध्यम से बांटा जा रहा है । वहीं महुड़ी  पंचायत के बरवाडीह गांव में नारी शक्ति महिला जीविका ग्राम संगठन व वन विभाग के सहयोग से 760 पौधों का वितरण किया गया । इस मौके पर सीसी सीताराम प्र. यादव, प्रमिला कुमारी, ममता कुमारी, जीविका ग्रामीण बाजार के शाखा प्रबंधक रंजीत कुमार सौरभ, वनरक्षक  ललिता भारती व धीरेन्द्र यादव आदि मौजूद थे।