AVINASH KUMAR, GAYA: शेरघाटी प्रखंड कार्यालय में आंगनबाड़ी सेविका सहायिका की आज 25वें दिन भी हड़ताल और प्रदर्शन जारी रहा। शेरघाटी आंगनबाड़ी सेविका सहायिका की प्रखंड अध्यक्ष नगीना देवी ने बताया कि नीतीश कुमार हमलोगों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं। हमलोगों के काम का उचित मजदूरी भी नहीं दे रहे हैं। अगर नीतीश कुमार हमलोगों की मांग पूरा नहीं करते हैं तो हमलोग इस बार नीतीश कुमार को गद्दी से उतारने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि सेविका को 18 हजार मानदेय और सहायिका को 12 हजार मानदेय देना चाहिये और पेनशन भी लागू हो। और हमे नियमित सरकार करे। उन्होंने ये भी कहा कि हमलोग वोट देकर नीतीश कुमार को गद्दी पर बैठा सकते हैं तो उतार भी सकते हैं।
वहीं सभी सेविका और सहायिका ने सामुहिक रूप से शपथ लिया कि नीतीश कुमार हमलोगों की मांग अगर पूरा नहीं करते हैं तो हमलोग भी इस बार विधानसभा चुनाव में उनको हराने का प्रयास करेंगे। अभी नारी शक्ति को नीतीश सरकार पहचान नहीं पा रही है।





More Stories
मुख्यमंत्री नीतीश ने इशारों इशारों में दोहराई बिहार के विशेष राज्य के दर्जे की मांग, मौका था मुंगेर के श्री कृष्ण सेतु के उद्धाटन का
11 अक्टूबर को होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पटना में हुई बैठक, जानिए बैठक में और क्या हुआ
शराबबंदी पर सीएम नीतीश का बड़ा कदम, मद्य निषेध विभाग लौटे केके पाठक, बनाए गए अपर मुख्य सचिव