प्रदीप कुमार सिंह गया: पुराने विवाद को लेकर दो पक्षो में हुई गोलीबारी, गोलीबारी में एक ग्रामीण की मौत,तीन घायल, मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार।
गया जिले के कोंच थाना क्षेत्र के सिंदुआरी गांव में दो पक्षों के बीच पुराने विवाद को लेकर गोलीबारी हुई। जिसमें एक ग्रामीण की मौत हो गई है। जबकि तीन लोग बुरी तरह से घायल हैं। आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए गया शहर के जयप्रकाश नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। गोलीबारी के बाद गांव में तनाव का माहौल है। घटना का कारण पुराना विवाद बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद एसएसपी राजीव मिश्रा दल-बल के साथ सिंदुआरी गांव पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली।
इस संबंध में एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि गोलीबारी के दौरान 4 लोगों को गोली लगी है। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। जबकि तीन घायल हैं। मुख्य आरोपित राकेश कुमार यादव और एक अन्य आरोपित संजीव यादव को पुलिस ने ग्रिफ्तार किया है। घटना की प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही गोलीबारी करने वालों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।





More Stories
मुख्यमंत्री नीतीश ने इशारों इशारों में दोहराई बिहार के विशेष राज्य के दर्जे की मांग, मौका था मुंगेर के श्री कृष्ण सेतु के उद्धाटन का
11 अक्टूबर को होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पटना में हुई बैठक, जानिए बैठक में और क्या हुआ
शराबबंदी पर सीएम नीतीश का बड़ा कदम, मद्य निषेध विभाग लौटे केके पाठक, बनाए गए अपर मुख्य सचिव