October 30, 2026

GAYA: लॉक डाउन में फँसे थाईलैंड के यात्रियों को लेने पहुँची विशेष विमान, स्माईल थाई इंटरनेशनल एयरवेज से वापस लौटे थाईलैंड के पर्यटक।

प्रदीप कुमार सिंह, गया: लॉकडाउन के पूर्व थाईलैंड से भारत भ्रमण करने पहुँचे पर्यटक यहां कई जगहों पर फँसे हुए थे। ये पर्यटक बोधगया, राजगीर, नालंदा सहित कई स्थानों पर फँसे हुये थे। इन्ही लोगों को लेने के लिए आज स्माईल थाई इंटरनेशनल एयरवेज की विमान गया अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुँची।

गया हवाईअड्डा के डायरेक्टर दिलीप कुमार ने बताया कि थाईलैंड सरकार ने भारत सरकार से अपने पर्यटकों को वापस लाने के लिए मंजूरी मांगी थी। मंजूरी मिलने के बाद थाईलैंड के 129 पर्यटक आज बैंकॉक को लौट रहे हैं। इनके साथ लाओस देश के 5 पर्यटक भी बैंकॉक लौट रहे हैं। उन्होंने बताया कि हवाई अड्डा पर सभी पर्यटकों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। साथ ही उनके सामानों की चेकिंग की जा रही है। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी अनुपालन किया जा रहा है। पूरी तरह से जांच के बाद ही इन पर्यटकों को विशेष विमान द्वारा वापस उनके देश भेजा जाएगा।