MANOJ MISHRA, DUMARIYA, GAYA: प्रखंड में पर्यावरण बचाव को लेकर जीविका संगठन द्वारा फलदार पौधों का वितरण शुरू किया गया। जीविका की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आम, अमरूद, आंवला व अन्य पौधे उपलब्ध कराई गए हैं। इसका रोपण कर जल जीवन हरियाली योजना में मदद करेंगी। वहीं फलदार पौधों से उनकी आय भी होगी व पर्यावरण सुरक्षा भी होगा ।
इस संबंध में प्रखंड के बीपीएम दयानंद पासवान ने बताया कि ग्यारह पंचायतों में 13,500 पौधों के वितरण का लक्ष्य है। सभी पंचायतों को ग्राम संगठन के माध्यम से बांटा जा रहा है । वहीं महुड़ी पंचायत के बरवाडीह गांव में नारी शक्ति महिला जीविका ग्राम संगठन व वन विभाग के सहयोग से 760 पौधों का वितरण किया गया । इस मौके पर सीसी सीताराम प्र. यादव, प्रमिला कुमारी, ममता कुमारी, जीविका ग्रामीण बाजार के शाखा प्रबंधक रंजीत कुमार सौरभ, वनरक्षक ललिता भारती व धीरेन्द्र यादव आदि मौजूद थे।





More Stories
मुख्यमंत्री नीतीश ने इशारों इशारों में दोहराई बिहार के विशेष राज्य के दर्जे की मांग, मौका था मुंगेर के श्री कृष्ण सेतु के उद्धाटन का
11 अक्टूबर को होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पटना में हुई बैठक, जानिए बैठक में और क्या हुआ
शराबबंदी पर सीएम नीतीश का बड़ा कदम, मद्य निषेध विभाग लौटे केके पाठक, बनाए गए अपर मुख्य सचिव