पटना: राज्य के सीमांचल में लगातार हो रही बारिश के बीच मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी दी है। विभाग के मुताबिक गया, नवादा, सहरसा सहित 19 जिलों तेज बारिश होगी । जानकारी के मुताबिक गया में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश पहले से ही हो रही है। जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हालांकि बारिश से सबसे ज्यादा किसानों को फायदा है। दरअसल इस वक्त धान रोपनी का समय है और गया में इससे पहले इतनी बारिश नहीं हुई थी। जिससे पोखर या टाल में पानी जमा हो सके। लेकिन इस बार लगातार बारिश से खेतों में भी पानी जमा होने लगा है जिससे किसानों में खुशी है ।
इन जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट
रोहतास, औरंगाबाद, गया, सारण
वैशाली, समस्तीपुर, सहरसा, सुपौल
मधेपुरा, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज
खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, जमुई
बांका, भागलपुर, कटिहार के लिए अलर्ट





More Stories
मुख्यमंत्री नीतीश ने इशारों इशारों में दोहराई बिहार के विशेष राज्य के दर्जे की मांग, मौका था मुंगेर के श्री कृष्ण सेतु के उद्धाटन का
11 अक्टूबर को होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पटना में हुई बैठक, जानिए बैठक में और क्या हुआ
नए साल की शुभकामना एक साथ दी तेजस्वी और राजश्री ने, गरीबों के बीच बांटा कंबल