न्यूज डेस्क, पटना- बिहार में चुनावी सर गर्मी शुरू हो गई है। अलग-अलग पाटियां अपने स्तर से बैठकें कर रही हैं। पटना में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता निखिल कुमार के निजी आवास पर बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई। जिसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता तारिक अनवर सहित कई नेता शामिल हुए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने बताया हमारी तैयारी पहले से है और सरकार के गलत फैसलों और जनता के हित में होने वाले कार्य के समर्थन में सरकार को घेरने का काम कांग्रेस पार्टी कर रही है।
वहीं प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा कि बिहार में महागठबंधन मजबूत है मगर यह कोई जरूरी नहीं है कि महागठबंधन के घटक दल एक विषय पर एक साथ आंदोलन करें। पार्टियां अपने-अपने विषय को लेकर विरोध का कार्य कर रही हैं। कांग्रेस भी इस में लगी है। महागठबंधन का हर घटक दल एक मंच पर आए ये कोई जरूरी नहीं।





More Stories
मुख्यमंत्री नीतीश ने इशारों इशारों में दोहराई बिहार के विशेष राज्य के दर्जे की मांग, मौका था मुंगेर के श्री कृष्ण सेतु के उद्धाटन का
11 अक्टूबर को होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पटना में हुई बैठक, जानिए बैठक में और क्या हुआ
सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में 63 एजेंडों पर मुहर, 25 मार्च से बजट सत्र का आगाज, संविदाकर्मियों का बढ़ा महंगाई भत्ता