पुरूषोत्तम, गया: जिले के गुरपा ओपी क्षेत्र के एसएसबी के 29वीं वाहिनी के डेल्टा कंपनी में पदस्थापित जवान ललीत भारती ने खुद को गोली मार दी। सीने में गोली लगने के बाद उसे प्राथमिक उपचार फतेहपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गया रेफर किया गया। जहां इलाज के बाद उसकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि जिले के फतेहपुर प्रखंड के गुरपा ओपी क्षेत्र के एसएसबी के 29वीं वाहिनी के डेल्टा कंपनी में पदस्थापित जवान ललित भारती को अचानक सीने के पास गोली लग गई। घटना के बाद आनन फानन में साथी जवानों ने उसे इलाज के लिए फतेहपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
जहां से प्राथमिक चिकित्सा के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए जय प्रकाश नारायण अस्पताल, गया रेफर कर दिया। घायल जवान को गोली कैसे लगी। इसकी जानकारी एसएसबी के अधिकारियों द्वारा नहीं दी जा रही है। वहीं सूत्रों से मिलें जानकारी के अनुसार अपने पास रखे एके 47 से सीने पर जवान ने खुद गोली मारी है। मृतक जवान उत्तर प्रदेश का निवासी बताया जाता है। वहीं इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। कुछ महीने जवान के पिता जी की मौत हुई थी। बताया जा रहा है कि पारिवारिक समस्या के कारण जवान ने खुद को गोली मार ली। पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंच मामले की जांच कर रहे हैं।




More Stories
बिहार संग्रहालय के मुरीद हुए आनंद महिंद्रा, सम्राट चौधरी ने दिया बिहार आने का न्योता
मुख्यमंत्री नीतीश ने इशारों इशारों में दोहराई बिहार के विशेष राज्य के दर्जे की मांग, मौका था मुंगेर के श्री कृष्ण सेतु के उद्धाटन का
11 अक्टूबर को होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पटना में हुई बैठक, जानिए बैठक में और क्या हुआ