October 30, 2026

GAYA: फिर से खुलेगा बुद्ध वाटिका, पार्क में जाने के लिए करना होगा कोविड नियम का पालन

AVINASH KUMAR, GAYA: शेरघाटी अनुमंडल के डोभी थाना क्षेत्र के NH2 के किनारे पिपरघट्टी में स्थित बुद्ध वाटिका उद्यान बुधवार यानी 9 सितंबर से आम जानों के लिए पुनः खोल दिया जाएगा। बुद्ध वाटिका उद्यान कोरोना वैश्विक महामारी को देखते हुए प्रथम लॉकडाउन से ही आम जनता के लिए पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया था।

अनलॉक होने के बाद बुद्ध वाटिका बीच में 15 दिनों के लिए खोला गया था। लेकिन पुनः बंद कर दिया गया था। आपको बता दें कि बुद्ध वाटिका उद्यान पूरे बिहार में क्षेत्रफल के मामले में तीसरे स्थान पर है। ये उद्यान 59 एकड़ में फैला हुआ है। बाराचट्टी रेंज अफसर अफसार अहमद ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के आदेश पर पार्क पुनः आम जनता के लिए खोला जा रहा है।

पार्क में आने वाले सभी लोगों को मास्क का उपयोग अनिवार्य होगा। सभी को सेनिटाइज किया जाएगा, तभी उद्यान में प्रवेश मिलेगा। वहीं सोशल डिस्टेंसिंग का भी सभी को पालन करना होगा। वहीं पार्क खोले जाने की खबर से लोगों में खुशी का माहौल है। लोग अब दोबार इस पार्क का मजा ले सकेंगे।