October 30, 2026

GAYA: भाकपा माओवादियों ने गिराया पोस्टर, स्थानीय लोगों मे दहशत, पुलिस छानबीन में जुटी

AVINASH GUPTA, SHERGHATI, GAYA: शेरघाटी अनुमंडल के डुमरिया थाना क्षेत्र के पास शुक्रवार के दिन नक्सलियों (Naxali in Bihar) के द्वारा पोस्टर गिराया गया। मांडर  बाजार के पास, मझौली और कोल्हुवार मोड़ के समीप नक्सलियों (Naxali in Bihar)  के द्वारा हस्तलिखित पोस्टर डुमरिया पुलिस ने बरामद किया गया। हस्तलिखित पोस्टर में माओवादियों ने लिखा है कि 2 दिसंबर से लेकर 8 दिसंबर तक सप्ताह भर पूरे राजनीतिक जोश के साथ जनमुक्ति छापामार सेना (PLGA) की 20वीं वर्षगांठ नई उमंग के साथ मनाएंगे।

नक्सलियों ने पर्चा में आगे लिखा कि फांसीवादी के खिलाफ लड़ने हेतु PLGA में शामिल होकर जन युद्ध तेज करें।  अमेरिकी साम्राज्यवाद के आका के निर्देश पर ब्राह्मणवाद, हिंदुत्व फांसीवाद, मोदी सरकार द्वारा चलाए जा रहे आक्रामक रणनीति मिशन समाधान का घमसान की राजनीति के जरिए परास्त करने, दुश्मन का खुफिया व एसपीओ नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए जनता की सेना है। जनता का सेवक है। पीएलजीए के वर्षगांठ के मौके पर मजदूर किसान व प्रबुद्ध नागरिकों को क्रांतिकारी अभिवादन सहित कई लाइन लिखी थी।

हालांकि शुक्रवार को दोपहर डुमरिया पुलिस को पत्रकारों के द्वारा सूचना मिलने पर सभी पोस्टर को जब्त किया गया। डुमरिया थाना अध्यक्ष बिमल कुमार ने बताया कि जानकारी मिली है नक्सलियों (Naxali in Bihar)  ने पोस्टर गिराया है जिन्हें प्रशासन  के द्वारा जब्त कर जांच की जा रही है।