AVINASH KUMAR, GAYA: शेरघाटी अनुमंडल के डोभी थाना क्षेत्र के सुरुजमण्डल में NH2 से पुलिस ने विदेशी शराब बरामद की है। बताया जा रहा है कि NH 2 स्थित परिवहन जांच चौकी पर उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर मनोज कुमार राय के नेतृत्व में दो टेम्पू को जब्त किया गया। जिसमें 200 किलो महुआ फूल और दूसरे टेम्पू में 60 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया।
वही दोनों टेम्पू से तीन शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्कर रामदेव यादव डोभी थाना क्षेत्र के हरदवन गांव का रहने वाला है, तो दूसरा तस्कर छोटू कुमार डोभी थाना क्षेत्र के रानीचक गांव का रहने वाला है। वहीं तीसरा तस्कर अनुज कुमार डोभी का ही रहने वाला है। बताया जा रहा है कि लॉकडाउन में छूट मिलते ही एकबार फिर शराब तस्कर काफी सक्रिय हो गए हैं।





More Stories
मुख्यमंत्री नीतीश ने इशारों इशारों में दोहराई बिहार के विशेष राज्य के दर्जे की मांग, मौका था मुंगेर के श्री कृष्ण सेतु के उद्धाटन का
11 अक्टूबर को होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पटना में हुई बैठक, जानिए बैठक में और क्या हुआ
शराबबंदी पर सीएम नीतीश का बड़ा कदम, मद्य निषेध विभाग लौटे केके पाठक, बनाए गए अपर मुख्य सचिव