मनोज मिश्रा, डुमरिया, गया: कोरोना वायरस से बचाव के लिए जीविका द्वारा तैयार मास्क को मंझौली पंचायत ने खरीद कर लोगों में वितरण किया । रविवार को मुखिया प्रमोद यादव ने सभी वार्ड सदस्यों को 12 हजार मास्क व पांच-पांच हजार साबुन व सेनेटाइजर सौंपा। इस मौके पर सभी सदस्यों को पंचायत के आम लोग के बीच बांटने का निर्देश दिया ।
वहीं लोगों से अपील की गई कि सभी लोग कोरोना के खतरे से बचने के लिए मास्क का इस्तेमाल करें। हमेशा साबुन व सेनेजाइजर का उपयोग करें। जानकारी हो कि राज्य पंचम वित्त से उक्त सामग्रियों का क्रय कर वितरण करने का निर्देश दिया गया है । जिसमें डुमरिया में मंझौली पंचायत में इसकी शुरुआत की गई है। इस मौके पर मनोज यादव,उपमुखिया नफीस आलम, राजेंद्र चौधरी आदि मौजूद थे।





More Stories
मुख्यमंत्री नीतीश ने इशारों इशारों में दोहराई बिहार के विशेष राज्य के दर्जे की मांग, मौका था मुंगेर के श्री कृष्ण सेतु के उद्धाटन का
11 अक्टूबर को होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पटना में हुई बैठक, जानिए बैठक में और क्या हुआ
शराबबंदी पर सीएम नीतीश का बड़ा कदम, मद्य निषेध विभाग लौटे केके पाठक, बनाए गए अपर मुख्य सचिव