राम प्रवेश कुमार, शेरघाटी गया: NGO हैप्पी मिशन लाइफ के सदस्यों ने शेरघाटी प्रखंड के बार पंचायत के बार हुसैनगंज गांव में ईद किट का वितरण किया। जिसमें दर्जनों जरूरतमंदों और गरीबों को ईद किट प्रदान किया गया । लॉक डाउन के शुरू से ही एनजीओ मिशन हैप्पी लाइफ लगातार जरूरतमंदों और गरीबों में राहत सामग्री बांटने का कार्य कर रही है। वहीं रोजेदारों से सादगी से ईद मनाने की अपील भी कर रही है। और जरूरतमंदों तक ईद किट पहुंचाने का कार्य भी किया जा रहा है। वहीं मौके पर दर्जनों लोग मौजूद रहें। संचालक मोहम्मद शाहिद और तौकीर का कहना है कि ईद सादगी से मनाएं लेकिन जरूरतमंदों तक जरूर राहत सामग्री पहुंचाने का कार्य करें।
वहीं को-ऑर्डिनेटर मोहम्मद जमील अख्तर एवं महताब आलम कहते हैं कि यह कार्य लगातार लॉक डाउन के बाद भी गरीब और जरूरतमंदों में होता रहेगा। इस बार इसमें एक नया अध्याय जोड़ा गया है जिसमें अलकबीर फाउंडेशन के चेयर पर्सन नजमुद्दीन नजमी साहब ने दर्जनों जरूरतमंदों के लिए सामग्री का इंतजाम किया ताकि बार पंचायत के विभिन्न गांवों को भी राहत सामग्री ईद की पहुंचाई जा सके । कबीर फाउंडेशन के चेयरपर्सन का कहना है कि आप इसी तरह से लगातार राहत कार्य करते रहें , मैं सदा आपके साथ हूं । इस कार्यक्रम में अब्दुलबारी मो. असलम जावेद राजा रेहान महबूब इत्यादि शामिल हुए।





More Stories
मुख्यमंत्री नीतीश ने इशारों इशारों में दोहराई बिहार के विशेष राज्य के दर्जे की मांग, मौका था मुंगेर के श्री कृष्ण सेतु के उद्धाटन का
11 अक्टूबर को होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पटना में हुई बैठक, जानिए बैठक में और क्या हुआ
शराबबंदी पर सीएम नीतीश का बड़ा कदम, मद्य निषेध विभाग लौटे केके पाठक, बनाए गए अपर मुख्य सचिव