October 30, 2026

GAYA: वृक्ष लगाकर एनएसएस ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस, सभी ने पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प।

अशोक शर्मा, गया: राष्ट्रीय सेवा योजना मगध विश्वविद्यालय बोधगया के एनएसएस समन्वयक और स्वयंसेवकों द्वारा, विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में गया कॉलेज गया में मुंशी प्रेमचंद के सामने वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर एनएसएस मगध विश्वविद्यालय समन्वयक प्रोफेसर ब्रेजेश कुमार राय द्वारा महाविद्यालय के उद्यान में वृक्षारोपण आम,आमला, रंजन, उड़हुल, शीशम, अशोका, नीम, करौंदा, फूल आदि पौधों का वृक्षारोपण किया गया।

एनएसएस समन्वयक प्रोफेसर राय ने स्वयंसेवकों को बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित किया। पर्यावरण की बढ़ती समस्या सम्पूर्ण विश्व के लिए भयावह है। इस समस्या से निजात पाने तथा भावी पीढ़ी के लिए अधिक से अधिक संख्या में वृक्ष लगाकर पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लिया गया। क्योंकि पर्यावरण की रक्षा से ही हम सब सुरक्षित रह सकेंगे।

इस कार्यक्रम का नेतृत्व मगध विश्वविद्यालय टीम लीडर विशाल राज ने किया। विशाल ने बताया कि हम सभी स्वयंसेवक अपने अपने जन्मदिन के अवसर पर भी पांच पेड़ लगाकर लोगों को प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर टीम लीडर विशाल राज के साथ वरिष्ठ स्वयंसेवक अनुराग कुमार,अंकित राज,रीतेश कुमार,शुभम कुमार,आकाश राज एवम अन्य स्वयंसेवक ने वृक्षारोपण किया।